#आर.एस.एस. गुरुकुल परिवार ने शिक्षक की माताजी के निधन पर आयोजित की शोक सभा, दी श्रद्धांजलि
#बलिया
#आरएसएस #गुरुकुल #सीनियर #सेकेंडरी #एकेडमी में विद्यालय के शिक्षक अवनीत कुमार की पूज्य माताजी के निधन पर एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर जय प्रताप सिंह जी, डायरेक्टर निशु सिंह जी, प्रधानाचार्य अजीत यादव जी, परीक्षा प्रभारी आलोक पांडेय जी सहित समस्त शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उपस्थित रहकर शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर जय प्रताप सिंह जी भावुक हो उठे। उनकी आँखें नम थीं। उन्होंने कहा, _"माँ की कमी इस संसार में कोई भी पूरी नहीं कर सकता। माँ का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूँजी है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।"_
अंत में विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अवनीत कुमार एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।