बरेली: नाथ गलियारे में पानी ही पानी! पशुपतिनाथ मंदिर जाने वाली सड़क तालाब में तब्दील, नगर निगम ने उतारा जनरेटर
बरेली में लगातार हो रही बारिश ने शहर में जलभराव की समस्या को और गंभीर कर दिया है। बरेली के वार्ड नंबर 75 स्थित पशुपति विहार कॉलोनी में पशुपतिनाथ मंदिर वाले रोड पर बारिश का पानी भर गया है। यह वही सड़क है, जिसे पशुपतिनाथ मंदिर को जोड़ने वाले नाथ गलियारे के तौर पर विकसित किए जाने की योजना से जोड़ा जाता है।