अतर्रा: चौसड़ गांव में जहरीले सर्प के काटने से एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
Atarra, Banda | May 25, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में जहरीले सर्प के काटने से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान सियासखी पत्नी स्वर्गीय दंग्गी उम्र लगभग 57 वर्ष निवासी बाबा दीन की पुरवा, चौसड़ गांव के रूप में हुई है। बताया गया कि रविवार शाम करीब 5 बजे सियासखी अपने घर के पास स्थित ईंट भट्टे के समीप बैठकर ईंट निकाल रही थीं