गुना नगर: गुना में कलेक्टर-एसपी ने पीएससी और नीट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था के दिए आदेश
गुना में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा और नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर 25 अप्रैल को कलेक्टर केके कन्याल, एसपी हितिका वासल ने शहर में बनाए 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा निगरानी व्यवस्थाओं को परखा, सीसीटीवी कैमरे पेयजल शौचालय बुनियादी सुविधाओं के निर्देश दिए। 26 अप्रैल को पीएससी और 3 मई 2026 को नीट परीक्षा गुना में आयोजित होगी।