रामगढ़ चौक: BDO ने कायाकल्प योजना को लेकर अधिकारियों और जी राम जी कर्मियों के साथ की बैठक,दिए कई आवश्यक निर्देश
रामगढ़ चौक प्रखंड कार्यालय में गुरुवार 3 बजे BDO की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना 2026 को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। जहां शिक्षा,स्वास्थ्य, कल्याण सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और जी राम जी के कर्मी उपस्थित रहे।वहीं बैठक को संबोधित करते हुए BDO अभिषेक कुमार ने कहा कि कायाकल्प योजना 2026 के तहत प्रत्येक पंचायत से 10-10 योजना ली गई है।