शिवगंज: शिवगंज गौवंश हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, पुलिस कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
शिवगंज में चर्चित गौवंश हत्याकांड मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने भाग लेते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है, जिससे आमजन में नाराजगी है।