भरगामा: नवरात्र जागरण की तीसरी संध्या पर भक्ति गीतों की धूम
महथावा बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में मंगलवार की रात नवरात्र जागरण की तीसरी संध्या भक्ति, संगीत और उत्साह के नाम रही। मां दुर्गा की आराधना के बीच जब मंच से एक के बाद एक भक्ति गीतों की स्वर लहरियां गूंजने लगीं, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। सुप्रसिद्ध गायिका नेहा सिंह यादव और गायक नीरज सिंह की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को खूब झुमाया।