खनियाधाना: *खनियांधाना में 40 सालों से "खान चाचा" का परिवार बना रहा दशहरे का रावण*
खान परिवार का कहना है - "न हिंदू बनूंगा, न मुसलमान बनूंगा, इंसान हूं इंसानियत का पैगाम दूंगा।" यही सोच लेकर उनके पिता ने यह परंपरा शुरू की थी, जिसे आज दूसरी-तीसरी पीढ़ी निभा रही है। आज सोमवार शाम करीब 4 बजे तक रावण का पुतला अंतिम चरण में था। खान चाचा के परिवार के लोग बांस, कागज और रंगों से 30 से 50 फीट ऊंचा रावण तैयार करते हैं। नगर के लोग भी उनके इस जज्बे को