बहराइच: इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम से 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ, शुरू हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम
रविवार को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम से अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव व जिला विकास अधिकारी राजकुमार ने दीप प्रज्वलन कर योग सप्ताह का शुभारंभ किया। इससे पहले प्रातः 6 बजे जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए एक वृहद पथ संचलन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।