बहराइच: नानपारा बाईपास बकरी मंडी के पास ट्रक के केबिन में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच में नानपारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नानपारा बाईपास बकरी मंडी के पास खड़ी ट्रक में रविवार की सुबह में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव ट्रक के बंद केबिन में पड़ा था, जिससे आसपास बदबू फैल गई और लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक कानपुर देहात जिले का रहने वाला था।