बहराइच: मैकूपुरवा में हैंडपंप की मरम्मत की रिपोर्ट लगाने का सहायक ग्राम विकास अधिकारी पर आरोप, पीड़ित ने की शिकायत
शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे मैंकूपुरवा निवासी पीड़ित ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को संबोधित दिया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा उनके क्षेत्र में खराब हैंडपंप की शिकायत पोर्टल पर की गई थी। जिसकी बिना जांच कराए या मरम्मत कराए ही सहायक विकास अधिकारी द्वारा मरम्मत कराए जाने की रिपोर्ट लगा दी गई है। जिसकी शिकायत उन्होंने की है।