बहराइच: हरखापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
मुर्तिहा इलाके के हरखापुर इलाके में मवेशियों को चरा कर पशुपालक अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया। कुछ समय पश्चात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान न होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को मार्च्युरी में रखा दिया था। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।