देहरादून सड़क हादसे में मौत के मुंह से मासूम को निकाल लाई पुलिस! रोंगटे खड़े कर देगा मोहब्बेवाला हादसे का रेस्क्यू, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत... देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक कंटेनर ट्रक कार के ऊपर पलट गया। कार पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई और उसमें एक ही परिवार के पांच लोग फंस गए। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। इस मुश्किल घड़ी में इंस्पेक्टर Naresh Singh Rathod की टीम और फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाला। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर छह साल के मासूम माहेर कपूर को सकुशल बाहर निकाल लिया। हादसे में बच्चे के पिता मिश्रेस कपूर (38), मां निशा आनंद कपूर (38), दादी किरण कपूर (63) और चालक नीरज की मौत हो गई। मासूम को सुरक्षित निकालने वाली पुलिस टीम के जज्बे को सलाम,