भगवानपुर: अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, 13 में से 4 मामलों का हुआ निष्पादन
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के समाधान को लेकर शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी रानू कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जनता दरबार के दौरान कुल 13 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें दोनों पक्षों की उपस्थिति में चार मामलों का निष्पादन किया गया।