मसूरी में रक्षाबंधन समारोह के दौरान सियासी रंग भी देखने को मिला। टाउन हॉल में सैकड़ों महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाजपा नेताओं ने 2027 में उत्तराखंड में फिर सरकार बनने का दावा किया। गणेश जोशी ने कहा कि बहनों और जनता के आशीर्वाद से वे लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं और 2027 में जीत का अंतर 21 हजार तक पहुंच सकता है। वहीं टिकट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।