कासगंज: कासगंज में 7 जुलाई को कांग्रेस निकालेगी सद्बुद्धि पदयात्रा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच को लेकर होगा प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 7 जुलाई, मंगलवार को “सद्बुद्धि पदयात्रा” निकाली जाएगी। पदयात्रा शाम 4 बजे कैम्प कार्यालय से शुरू होकर नदरई गेट, बारहदरी और सोरों गेट होते हुए चामुंडा मंदिर पर समाप्त होगी। यात्रा में जिला, शहर, ब्लॉक कार्यकर्ताओं शामिल होंगे