Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
DPRORohtas
Previous slide
Next slide
हर घर तिरंगा यात्रा 🇮🇳 | सासाराम, रोहतास #HarGharTiranga
3 views |
Patna, Bihar
| Aug 14, 2026
#harghartiranga
MORE NEWS
Patna, Bihar | Aug 14, 2026
🇮🇳 हर घर तिरंगा क्विज़ – पिछले सवालों के सही उत्तर 🇮🇳 पिछली बार पूछे गए तीनों सवालों के सही उत्तर इस प्रकार हैं— 🔹 सवाल 1: जलियांवाला बाग हत्याकांड किस वर्ष हुआ था? ✅ सही उत्तर: B. 1919 🔹 सवाल 2: दांडी मार्च (नमक सत्याग्रह) किस वर्ष हुआ था? ✅ सही उत्तर: B. 1930 🔹 सवाल 3: भारत छोड़ो आंदोलन किस वर्ष शुरू किया गया था? ✅ सही उत्तर: B. 1942 🇮🇳 देशभक्ति, इतिहास और ज्ञान से जुड़े ऐसे ही सवालों के साथ जुड़े रहिए। हर घर तिरंगा — हर दिल तिरंगा! 🇮🇳 #HarGharTiranga #TirangaQuiz #IndependenceDay #AzadiKaAmritMahotsav #Samastipur #DistrictAdministrationSamastipur #TirangaQuiz
Patna, Bihar | Aug 14, 2026
Patna, Bihar | Aug 14, 2026
🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत समस्तीपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳 समस्तीपुर, 14 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन, समस्तीपुर द्वारा आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:00 बजे भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नक्कू स्थान, मोहनपुर रोड से हुआ तथा यह रैली देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ समाहरणालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंची। रैली का उद्देश्य जिलेवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। तिरंगा रैली में जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने सहभागिता करते हुए आम नागरिकों एवं उपस्थित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह सहित जिले के माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में प्रमुख रूप से मेयर, नगर निगम समस्तीपुर श्रीमती अनीता राम, जदयू जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश राय, सवर्ण आयोग के अध्यक्ष/सदस्य श्री जय कृष्ण झा सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी भी हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। प्रतिभागियों द्वारा “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं अन्य देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान किया गया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के उत्साह ने आम लोगों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया। जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण जन-अभियान है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों, विशेषकर युवाओं एवं बच्चों को राष्ट्र की स्वतंत्रता, संविधान के मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। तिरंगा रैली में प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता ने “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में समाहरणालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। जिला प्रशासन, समस्तीपुर द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई कि वे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ मनाएं। #TirangaYatra #HarGharTiranga #TirangaRally #DistrictAdministration #samastipur #highlight
Patna, Bihar | Aug 14, 2026
🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत समस्तीपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳 समस्तीपुर, 14 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन, समस्तीपुर द्वारा आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:00 बजे भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नक्कू स्थान, मोहनपुर रोड से हुआ तथा यह रैली देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ समाहरणालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंची। रैली का उद्देश्य जिलेवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। तिरंगा रैली में जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने सहभागिता करते हुए आम नागरिकों एवं उपस्थित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह सहित जिले के माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में प्रमुख रूप से मेयर, नगर निगम समस्तीपुर श्रीमती अनीता राम, जदयू जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश राय, सवर्ण आयोग के अध्यक्ष/सदस्य श्री जय कृष्ण झा सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी भी हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। प्रतिभागियों द्वारा “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं अन्य देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान किया गया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के उत्साह ने आम लोगों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया। #HarGharTiranga #TirangaRally #TirangaYatra #DistrictAdministration #samastipur #highlight Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 14, 2026