नीमडीह: छातारडीह-हाईतिरुल में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत से एक युवक की मौत, साथी गंभीर
नीमडीह थाना क्षेत्र के छातारडीह-हाईतिरुल के बीच सोमवार दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी. हादसे में कमलपुर निवासी टिंकर रजक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दुलमी निवासी चंदन महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों एक ही बाइक से जा रहे थे. दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस