शिकोहाबाद: सेंट डोमिनिक, एसएसजे स्कूल में प्रशासन ने किया छापा, वाहनों की फिटनेस और किताबों की ओवररेटिंग में मिली खामियां
फिरोजाबाद में निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को डीआईओएस धीरेन्द्र सिंह और बीएसए आशीष पांडेय ने शिकोहाबाद नगर के सेंट डोमिनिक स्कूल सहित कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।बालाजी मंदिर के पास स्थित सेंट डोमिनिक स्कूल में दोपहर करीब डेढ़ बजे अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की गहन जांच की।