चांपा: बारिश के पानी को सहेजने से खेतों में आई खुशहाली, खपरीडीह गांव निवासी गीताराम की डबरी बनी अतिरिक्त आमदनी का आधार
जांजगीर-चांपा जिले में जल संरक्षण का सही उपयोग किस तरह ग्रामीण परिवार की आजीविका को नई दिशा दे सकता है, इसकी मिसाल जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत खपरीडीह के किसान गीताराम सिदार की कहानी में देखने को मिलती है। उनके खेत में रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से निर्मित निजी डबरी आज केवल पानी संग्रहण का साधन नहीं, बल्कि खेती, सब्जी-बाड़ी, फल उत्पादन।