छपरा सिवान मुख्य मार्ग स्थित एन एच 531 पर शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जैतपुर स्थित नंदलाल सिंह महाविद्यालय के समीप सुबह करीब 5:00 बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया वाहन छपरा की ओर जा रहा था। दुर्घटना में चालक और सहचालक बाल बाल बच गए। लोगों ने बताया कि नीलगाय को बचाने में चालक ने संतुलन खो दिया और सीधे खाई में जा गिरा।