मेरठ: मेरठ सूरजकुंड नाले के पास मिला मांस, भाजपाइयों ने किया हंगामा, पुलिस से कटान पर रोक लगाने की मांग
Meerut, Meerut | Feb 1, 2025 मेरठ के सूरजकुंड के पास पशु अवशेष मिलने से भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने भाजपा नेता अंकित चौधरी को बताया कि यहां सूरजकुंड पर कुछ पशु अवशेष पड़े हैं। यहां गायों के 3 सिर कटे पड़े हैं।अंकित चौधरी उसके साथी सूरजकुंड पहुंचे। वहां जाकर देखा तो पॉलिथीन में पशु अवशेष थे। तीन सिर थे। जो गाय जैसे लग रहे थे।