मेरठ: परतापुर क्षेत्र से मौत के सामान की तस्करी करने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, अवैध हथियारों की डिलीवरी देने जा रहे थे
Meerut, Meerut | Feb 1, 2025 मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए हथियार की तस्करी का खुलासा किया जिसमें तस्कर फजल और मोहसिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे 6 तमंचे एक मस्कट और एक पिस्टल भी बरामद की है बताया जा रहा है हथियार तस्कर का मुख्य आरोपी इकबाल है जो मौके से फरार हो चुका है पुलिस ने उसके ऊपर 25000 का इनाम भी घोषित कर दिया है