मेरठ: इंचौली क्षेत्र में धार्मिक स्थल पर हनुमान जी की मूर्ति में कालिख पोती, असामाजिक लोगों ने माहौल खराब करने का किया प्रयास
Meerut, Meerut | Feb 1, 2025 मेरठ में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल की एक मूर्ति पर कालिख पोत दी। माहौल बिगाड़ने के लिए किसी ने पूरी मूर्ति पर कालिख रंग दी। इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में यह कृत्य किया गया। सुबह लोगों ने जब देखा तो गुस्सा भड़क गया। मूर्ति पर काला रंग देखकर ग्रामीण भड़क गए। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया है।