मेरठ: मेरठ में पार्षद पर रेप का आरोप, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव, दिल्ली रोड हुआ जाम
Meerut, Meerut | Feb 1, 2025 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा स्थानीय पार्षद पर लगाए गए रेप के आरोप ने गंभीर विवाद का रूप ले लिया है। शुक्रवार को घोपला गांव की एक युवती ने पार्षद कीर्ति घोपला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, इस मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब पार्षद के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण और महिलाएं सड़कों पर उतर आए।