मेरठ: दौराला थाना के पुलिस कर्मियों पर युवक के अपहरण, ₹50000 लूटने और महिलाओं से अभद्रता का लगा आरोप, SSP से की गई शिकायत
Meerut, Meerut | Feb 1, 2025 मेरठ देहली गेट की रहने वाली महिलाओं ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर दौराला थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि दौराला थाना पुलिस उनके बेटे का अपहरण कर ले गई और उसके पास मौजूद 50 हजार रुपए लूट लिए आरोप है कि जब महिलाएं मामले की जानकारी लेने थाना पहुंची तो थाना पुलिस ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया