राजनांदगांव: कलेक्टर संजय अग्रवाल की मौजूदगी में पोट्ठ लईका अभियान के तहत ग्राम लालुटोला एवं पिनकापार में चौपाल कार्यक्रम हुआ आयोजित
राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल की मौजूदगी में जिले में चलाए जा रहे पोट्ठ लईका अभियान के तहत छुरिया विकासखंड के ग्राम लालुटोला एवं पिनकापार के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पालक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं एवं शिक्षुवती माताओं को पौष्टिक आहार सेवन करने की सलाह दी और सुपोषित बच्चों की माताओं को श्रीफल देकर सम्मानित किया।