इकौना: बाढ़ प्रभावित गांव महरौली में सूर्या फाउंडेशन लखनऊ के द्वारा CDO की मौजूदगी मे 121 महिलाओं को दिया गया डिग्निटी किट
इकौना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव महरौली में सूर्या फाउंडेशन लखनऊ की टीम ने पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह की मौजूदगी में 121 बाढ़ प्रभावित महिलाओं को डिग्निटी किट वितरण किया। दरअसल पिछले कुछ दिनों पूर्व श्रावस्ती में आई बाढ़ की वजह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याएं बढ़ गई थी। हालांकि प्रशासन ने भी राहत सामग्री का वितरण किया है।