गिरिडीह: कथित अपहरण का खुलासा: युवक तनाव में खुद घर छोड़ हरियाणा गया था, पुलिस ने सकुशल बरामद किया
करीब एक साल पहले दर्ज हुए कथित अपहरण के मामले पर रविवार को 3 बजे मुफ्फसिल थाना में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। दरअसल, जिस युवक के अपहरण की शिकायत उसके परिवारवालों ने दर्ज कराई थी, उसने खुद पारिवारिक तनाव के चलते घर छोड़ा था। पुलिस ने उसे हरियाणा से सकुशल बरामद कर गिरिडीह लाया है।