गिरिडीह: बरमसिया पार्क में जहूर अंसारी की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो निगम कार्यालय के पास करेंगे आत्मदाह
नगर निगम के रजिस्टर्ड संवेदक जहूर अंसारी ने रविवार को 3 बजे बरमसिया स्थित एक पार्क में बयान जारी कर नगर निगम कार्यालय के समीप बहुत जल्द आत्मदाह करने की बात कही है। इन्होंने बताया कि जल नल योजना के तहत वार्ड नंबर 34 और 35 में इन्होंने दो दो डिप बोरिंग करवाया था। वार्ड नंबर 34 में दोनों डीप बोरिंग पूरी तरह से फेल हो गया।