साहिबगंज: चानन गंगा घाट पर डूबे किशोर का शव बरामद, जिरवाबाड़ी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने पहुंची सदर अस्पताल
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के चानन गंगा घाट पर सोमवार की सुबह नहाने के क्रम में प्रेमनगर निवासी किशोर गंगा नदी में लापता हो गया था जिसकी खोजबीन जारी थी। उधर मंगलवार को गंगा नदी में लापता हुए किशोर का शव पानी में तैरता मिला जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई।