साहिबगंज: चमदी पहाड़ निवासी युवक सड़क दुर्घटना में हुआ गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल साहिबगंज में चल रहा इलाज
तालझारी थाना क्षेत्र के चमदी पहाड़ निवासी युवक शंतु पहाड़िया सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया जहां परिजन घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल लेकर आए जहां उसका चिकित्सक की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। वही घायल युवक ने बताया कि वो अपने बाइक से मीटिंग में जा रहा था तभी एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया जिससे वो घायल हो गया।