साहिबगंज: रेलवे स्टेशन साहिबगंज के निकट नॉर्थ कॉलोनी के रेलवे स्टोर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
साहिबगंज रेलवे स्टेशन के निकट नॉर्थ कॉलोनी रेलवे के स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से लोहे के पोल व शीशम का वृक्ष जलकर ख़ाक हो गया।साथ ही स्टोर में रखे तार,पाइप व अन्य सामान जलकर ख़ाक हो गया।आग लगने के बाद आसपास के रेलवे क्वार्टरों को खाली करवाया गया है।अग्निशमन की गाड़ी आग को बुझाने में जुटी हुई है।