साहिबगंज: झरना टोला में टोटो से दबकर महिला हुई गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज हेतु लाई गई सदर अस्पताल
तालझारी थाना क्षेत्र के झरना टोला में टोटो से दबकर कैरासोल की रहने वाली एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर घायल महिला को बेहतर इलाज हेतु सड़क सुरक्षा नेक नागरिक ओमप्रकाश बाबा के द्वारा एंबुलेंस की मदद से साहिबगंज सदर अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने फौरन इलाज शुरू किया। बताया जा रहा है कि महिला टोटो पर बैठकर घर जा रही थी।