साहिबगंज: नॉर्थ कॉलोनी स्थित सिग्नल व टेलिकॉम विभाग के स्टोर रूम में रखे केबल तार में लगी भयावह आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी
नगर थाना क्षेत्र के नॉर्थ कॉलोनी स्थित सिग्नल व टेलीकॉम विभाग के स्टोर में रखे केबल तार में मंगलवार को अचानक आग लग गई। जहां आग की लपटें काफी दूर तक दिखने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। वहीं, आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की 2 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं।