प्रतापगढ़: बहराइच हिंसा को देखते हुए पुलिस लाइन के सई काम्प्लेक्स में एसपी ने राजपत्रित अधिकारियों संग भरत मिलाप को लेकर बैठक की
बहराइच हिंसा को देखते हुए पुलिस लाइन स्थित सई काम्प्लेक्स में एसपी के नेतृत्व में भारत मिलाप को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन के पुलिस अधिकारियों को भारत मिलाप के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। यह बैठक सोमवार दोपहर 2.30 बजे किया गया।