प्रतापगढ़: अंतू पुलिस ने किशुनगंज से मारपीट समेत गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
अंतू पुलिस ने मारपीट समेत गंभीर मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्त को किशुनगंज से गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर आनंदपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार दोपहर 2:00 बजे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।अभियुक्त का नाम विनोद कुमार विश्वकर्मा पुत्र गनेश विश्वकर्मा निवासी किशुनगंज थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ है।