रामसनेही घाट: कोतवाली दरियाबाद के एक गांव के युवक ने बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का दर्ज कराया मुकदमा, बहन जेवर और नगदी साथ ले गई
कोतवाली दरियाबाद अंतर्गत एक गांव के युवक ने बहन को फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप एक युवक पर लगाया। युवक की तहरीर पर कोतवाली दरियाबाद में दर्ज हुआ मुकदमा। घटना 18 अगस्त की सुबह करीब 4:00 बजे की है। युवक ने आरोप लगाया की बहन अपने साथ लगभग 70 हजार रुपए नगद और घर के जेवर भी साथ ले गई है। काफी ढूंढा लेकिन पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।