उज्जैन: देसाई नगर में पति-पत्नी का विवाद बना हिंसक, दोनों पक्ष अस्पताल में भर्ती 🚨🔪
उज्जैन के देसाई नगर क्षेत्र में देर रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पति-पत्नी दोनों पक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। पति भरत जाटवा का आरोप है कि पत्नी के भाई ने उस पर चाकू से हमला किया। वहीं, पत्नी रानी ने पति पर मारपीट करने, बच्चों को नुकसान पहुंचाने और खुद को चाकू मारकर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों को चरक भवन में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
#UjjainNews #CrimeNews #UjjainPolice #ShabdLok #UjjainChakra