महाकाल सवारी: पालकी के पास VIP और पुजारियों की भीड़ पर महापौर सख्त, CM और कलेक्टर को लिखा पत्र 🚩✉️
श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी में आम श्रद्धालुओं को दर्शन में हो रही परेशानी को लेकर उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सीएम, कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखकर पालकी के पास से अनावश्यक भीड़, VIP और पुजारियों का जमावड़ा हटाने की मांग की है। महापौर ने बकायदा एक स्केच भेजकर सुझाव दिया है कि VIP सवारी के आगे चलें और पालकी के पास केवल सीमित पुजारी व कहार ही रहें, ताकि आम भक्तों को बाबा के सुलभ दर्शन हो सकें।
#MahakalSawari #UjjainNews #MayorMukeshTatwal #Mahakaleshwar