सिहोरा: सिहोरा रेलवे स्टेशन: आरपीएफ को देखकर भागा आरोपी, तालाब में कूदा
ट्रेन में चोरी का प्रयास कर रहा एक आरोपी सिहोरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कूदकर भागा। संदेह होने पर आरपीएफ ने उसका पीछा किया तो वह तालाब में कूद गया। आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी तब आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ ने बताया कि ट्रेन 11753 सिहोरा रेलवे स्टेशन पहुंची उससे उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी हरविंदर सिंह उतरा।