बक्सर: पटना-बक्सर फोरलेन पर 7 किलोमीटर से ज्यादा लंबा वाहनों का जाम, गोलंबर पर यातायात व्यवस्था प्रभावित
Buxar, Buxar | Oct 13, 2025 वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु के निर्माण के बाद से बक्सर जिले के लोगों की समस्या जाम को लेकर बढ़ गई है. इन दिनो भरौली से लेकर जिले के पटना बक्सर फोरलेन पर प्रताप सागर तक वाहनों की लंबी लाइन लग रही है. इस क्रम में सोमवार को सुबह 4: बजे से ही वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है. जिसके कारण बक्सर गोलंबर से विभिन्न दिशाओं मे जाने वाली वाहनों को परेशानी का सामना करना पडा.