बक्सर: बक्सर गोलंबर के पास कैंब्रिज स्कूल वाहन की टक्कर, 6 लोग घायल
Buxar, Buxar | Oct 13, 2025 बक्सर नगर के गोलंबर स्थित छोटकी सरीमपुर मोड पर सोमवार को लगभग 8:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस बड़ी दुर्घटना में कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के वाहन ने जाम में खड़े वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी है, जिससे 6 लोग घायल हो गए। घायलों का स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज कराया गया. जहां एक ऑटो रिक्शा के चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.