बक्सर: जिला पदाधिकारी के साथ एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने नाव से छठ घाटों का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Oct 12, 2025 बक्सर जिले में छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है. बक्सर के विभिन्न गंगा घाटों का छठ को लेकर जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने रविवार को संध्या 4:30 बजे अपराह्न में श्रीनाथ बाबा मंदिर घाट से वोट पर सवार होकर निरीक्षण किया. इस दौरान जिला पदाधिकारी के साथ एसडीएम बक्सर एवं नगर परिषद के अधिकारी भी शामिल रहे.