प्रयागराज के बरौत कस्बे में नेशनल हाईवे की भूमि पर अवैध निर्माण हटाने पहुंची राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) व प्रशासनिक टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर रावेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम पांच घंटे तक मौके पर रही, लेकिन आरोपी द्वारा समय मांगने पर ध्वस्तीकरण टल गया। पुलिस बल तैनात रहा।बुधवार शाम करीब 05 बजे मौके का वीडियो भी सामने आया।