बांका: लू के प्रकोप को देखते हुए डीएम ने 24 अप्रैल तक जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के छुट्टी के समय में किया बदलाव
Banka, Banka | Apr 21, 2026 भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए डीएम नवदीप शुक्ला ने मंगलवार की शाम 4 बजे विशेष आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, बांका जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों सुबह 11:30 बजे के बाद बंद रहेगा।