ग्वालियर गिर्द: राजीनामा कराने पहुंचे दो पक्षों में खूनी झड़प, पथराव के बाद चली गोली
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में पुराने विवाद का राजीनामा कराने पहुंचे दो पक्षों के बीच बुधवार रात करीब 10 बजे जमकर बवाल हो गया। पहले पथराव हुआ, फिर फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में एक अधिवक्ता की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा गुरुवार सुबह दी गई।