पौली ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा से कथित अभद्रता के मामले में बघौली ब्लॉक के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे कर्मचारियों ने ब्लॉक कार्यालय में ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि जब तक आरोपित भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक कार्य बाधित रहेगा। कर्मचारियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।