Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

शुक्रवार आज के संध्याकालीन आरती दर्शन जय श्री केदार हर हर महादेव शुभरात्रि♥️👏🌹

MORE NEWS

मूसलाधार बारिश में भी नहीं डिगा शिक्षकों का हौसला, रूद्रप्रयाग जिले के जखोली तहसील परिसर में धरना देकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,
चेतावनी— न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन होगा और व्यापक,

मूसलाधार बारिश में भी नहीं डिगा शिक्षकों का हौसला, रूद्रप्रयाग जिले के जखोली तहसील परिसर में धरना देकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, चेतावनी— न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन होगा और व्यापक,

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 10, 2026

बड़ी खबर: बद्रीनाथ हाईवे से सटे घोलतीर रेलवे निर्माण स्थल में लगी भीषण आग, आधे घंटे तक दहशत में रहे लोग!!

रुद्रप्रयाग में रेलवे परियोजना के बैचिंग प्लांट में भीषण आग, नगरासू-घोलतीर क्षेत्र में मची अफरा-तफरी,,

मेघा कंपनी के बैचिंग प्लांट में आग लगने से हड़कंप, प्रारंभिक तौर पर लापरवाही की आशंका, बड़ा हादसा टला।

जनपद रुद्रप्रयाग में रेलवे निर्माण कार्य के दौरान नगरासू-घोलतीर स्थित मेघा कंपनी के बैचिंग प्लांट में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते आग पर नियंत्रण के प्रयास शुरू किए गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बैचिंग प्लांट में लगी। घटना के समय प्लांट में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि आग समय रहते नियंत्रित नहीं होती, तो आसपास मौजूद मशीनरी और अन्य ज्वलनशील सामग्री इसकी चपेट में आ सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका थी।

स्थानीय लोगों ने घटना के पीछे कार्यस्थल पर बरती गई लापरवाही की आशंका जताई है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हैं।

बड़ी खबर: बद्रीनाथ हाईवे से सटे घोलतीर रेलवे निर्माण स्थल में लगी भीषण आग, आधे घंटे तक दहशत में रहे लोग!! रुद्रप्रयाग में रेलवे परियोजना के बैचिंग प्लांट में भीषण आग, नगरासू-घोलतीर क्षेत्र में मची अफरा-तफरी,, मेघा कंपनी के बैचिंग प्लांट में आग लगने से हड़कंप, प्रारंभिक तौर पर लापरवाही की आशंका, बड़ा हादसा टला। जनपद रुद्रप्रयाग में रेलवे निर्माण कार्य के दौरान नगरासू-घोलतीर स्थित मेघा कंपनी के बैचिंग प्लांट में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते आग पर नियंत्रण के प्रयास शुरू किए गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बैचिंग प्लांट में लगी। घटना के समय प्लांट में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि आग समय रहते नियंत्रित नहीं होती, तो आसपास मौजूद मशीनरी और अन्य ज्वलनशील सामग्री इसकी चपेट में आ सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका थी। स्थानीय लोगों ने घटना के पीछे कार्यस्थल पर बरती गई लापरवाही की आशंका जताई है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हैं।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 10, 2026

TET से मुक्ति और पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर रुद्रप्रयाग में शिक्षकों का हुंकार, तहसील परिसर में गरजा शिक्षक संघ

चेतावनी— मांगें नहीं मानीं तो पूरे प्रदेश में तेज होगा आंदोलन

रुद्रप्रयाग। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से मुक्ति और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद शाखा रुद्रप्रयाग के आह्वान पर शुक्रवार को शिक्षकों ने तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि वर्षों से सेवाएं दे रहे कार्यरत शिक्षकों पर दोबारा टीईटी की अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने इसे तत्काल समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि इससे शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की मांग भी दोहराई।

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार से कई दौर की वार्ता के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

धरना-प्रदर्शन के उपरांत शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को प्रेषित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे और एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

TET से मुक्ति और पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर रुद्रप्रयाग में शिक्षकों का हुंकार, तहसील परिसर में गरजा शिक्षक संघ चेतावनी— मांगें नहीं मानीं तो पूरे प्रदेश में तेज होगा आंदोलन रुद्रप्रयाग। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से मुक्ति और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद शाखा रुद्रप्रयाग के आह्वान पर शुक्रवार को शिक्षकों ने तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि वर्षों से सेवाएं दे रहे कार्यरत शिक्षकों पर दोबारा टीईटी की अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने इसे तत्काल समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि इससे शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की मांग भी दोहराई। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार से कई दौर की वार्ता के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। धरना-प्रदर्शन के उपरांत शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को प्रेषित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे और एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 10, 2026

शुक्रवार आज के संध्याकालीन आरती दर्शन जय श्री केदार हर हर महादेव शुभरात्रि♥️👏🌹 - Rudraprayag News