जगाधरी: नागरिकों की समस्याओं के निदान में समाधान शिविर निभा रहे अहम भूमिका : नगराधीश पीयूष गुप्ता
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका हल किया जा रहा है। बुधवार को आयोजित शिविर में करीब 33 शिकायतकर्ता परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी, आईडी, परिवार पहचान पत्र, संबंधित अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।